हिंदी
लैपटॉप चलाते समय हाथों में दर्द
New Delhi: आज की डिजिटल लाइफ में मोबाइल और लैपटॉप हमारे काम और मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन लगातार स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, टाइपिंग और फोन पकड़ने की आदत हमारे हाथों, उंगलियों और कलाइयों पर गहरा असर डाल रही है। 2024 में हुई एक हेल्थ स्टडी के अनुसार, जो लोग रोज़ाना 5 घंटे या उससे अधिक समय मोबाइल चलाते हैं, उनमें हाथों की ग्रिप कमजोर होने, अकड़न और दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
हालांकि अच्छी बात यह है कि एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आसान एक्सरसाइज न केवल इन समस्याओं से राहत देती हैं, बल्कि हाथों की लचीलापन और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 असरदार हैंड एक्सरसाइज जो रोजाना कुछ मिनट करने से दर्द गायब कर सकती हैं।
फोन चलाने से हाथों में दर्द
मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से कलाई और फोरआर्म पर दबाव बढ़ता है। इसे कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।
एक हाथ को सामने सीधा करें और हथेली नीचे रखें। दूसरे हाथ से उंगलियों को हल्के से अपनी ओर खींचें। फोरआर्म के ऊपरी हिस्से में हल्का स्ट्रेच महसूस होने तक 20-30 सेकंड तक होल्ड करें। फिर हथेली को ऊपर की ओर करके यही प्रक्रिया दोहराएं।
लगातार टाइपिंग और स्क्रॉलिंग से अंगूठे पर दबाव बढ़ जाता है।
कैसे करें
हाथ खोलें और अंगूठे को एक-एक करके बाकी चार उंगलियों से मिलाएं। इसे 5-10 बार दोहराएं। फिर दूसरे हाथ से अंगूठे को धीरे से पीछे की ओर खींचें और 20 सेकंड तक होल्ड करें। इससे अंगूठे के बेस में जमे तनाव को राहत मिलती है।
टाइपिंग करने से हाथों में दर्द
यह एक्सरसाइज उंगलियों के मूवमेंट को स्मूथ बनाती है और टेंडन को लचीला रखती है।
कैसे करें
हाथ को सीधा रखें और उंगलियों को टेबल टॉप पोज़िशन में मोड़ें। फिर पूरा फिस्ट बनाएं और हाथ को दोबारा सीधा करें। इस प्रक्रिया को 5-8 बार दोहराएं।
लंबे समय तक फोन पकड़ने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है।
कैसे करें
हाथों को नीचे ढीला छोड़ें और 10-15 सेकंड तक हल्के से हिलाएं जैसे पानी झाड़ रहे हों। फिर कलाई को ऊपर-नीचे करते हुए 10 बार घुमाएं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
लैपटॉप चलाते समय हाथों में दर्द
स्क्रीन यूज के कारण उंगलियों की लचीलापन कम हो जाती है।
कैसे करें
हाथों को खोलकर उंगलियों को जितना हो सके फैलाएं। 5 सेकंड तक होल्ड करें और फिर हल्का फिस्ट बनाएं। इसे 5 बार दोहराएं। इससे उंगलियों की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है।
हर 30-40 मिनट में मोबाइल या लैपटॉप यूज से ब्रेक लें। हाथों को झटकें, स्ट्रेच करें और आंखों को आराम दें। इससे न केवल दर्द से राहत मिलेगी बल्कि उत्पादकता भी बढ़ेगी।
Location : New Delhi
Published : 2 November 2025, 8:57 AM IST
No related posts found.