सीरियस रिलेशनशिप से तौबा! बोरियत भगाने के लिए आजकल युवाओं की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘डोपामिन डेटिंग’?

डेटिंग की दुनिया में इन दिनों 'डोपामिन डेटिंग' ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। जहां युवा गंभीर रिश्तों की बजाय सिर्फ बोरियत मिटाने और पलभर की खुशी के लिए इसका सहारा ले रहे हैं, वहीं यह तरीका पुराने रिश्तों में भी नया स्पार्क भर सकता है। जानिए इसके अनोखे पहलू और फायदे।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 26 September 2026, 2:48 PM IST

New Delhi: आज के समय में प्यार और रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। एक दौर था जब रिश्ते बेहद निजी और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते थे, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में अब सब कुछ पब्लिक हो चुका है। इसी बदलाव के बीच डेटिंग की दुनिया में एक नया ट्रेंड चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे 'डोपामिन डेटिंग' (Dopamine Dating) कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह नया ट्रेंड और क्यों युवा इसकी तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

क्या है डोपामिन डेटिंग का मतलब?

नाम से ही साफ है कि इस ट्रेंड में भावनाओं या गंभीर रिश्तों से ज्यादा जोर 'डोपामिन' पर दिया जाता है। आजकल के युवा किसी लॉन्ग-टर्म या गंभीर रिश्ते में बंधने के बजाय सिर्फ अपने खाली समय को काटने और बोरियत दूर करने के लिए लोगों से मिलते हैं।

इसके लिए वे तुरंत डेटिंग ऐप्स का सहारा लेते हैं। जब वे किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो उनके दिमाग में डोपामिन नामक केमिकल रिलीज होता है। चूंकि डोपामिन को हमारे शरीर में खुशी और उत्साह बढ़ाने वाला हॉर्मोन माना जाता है, इसलिए इस पूरी प्रक्रिया को 'डोपामिन डेटिंग' का नाम दिया गया है। इसमें मकसद सिर्फ तुरंत मिलने वाली खुशी और रोमांच पाना होता है, न कि कोई गहरा रिश्ता बनाना।

Lifestyle News: रोजमर्रा की कुछ आदतें कर सकती हैं लिवर को मजबूत, जानें कौन सी लाइफस्टाइल बदलनी है जरूरी

पुराने और ठंडे रिश्तों में भी जान फूंक सकता है यह ट्रेंड

डोपामिन डेटिंग का एक सकारात्मक पहलू भी है, जो किसी पुराने या बोरिंग हो चुके रिश्ते को फिर से नया और जीवंत बना सकता है। चूँकि इस ट्रेंड का सीधा संबंध उस खुशी और उत्साह वाले हॉर्मोन से है जो आमतौर पर किसी नए रिश्ते की शुरुआत में महसूस होता है, इसलिए इसका उपयोग पुराने रिश्तों में भी स्पार्क वापस लाने के लिए किया जा सकता है। हनीमून पीरियड खत्म होने के बाद भी यदि इस हॉर्मोन के फायदों को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो रिश्ते की बोरियत को दूर भगाया जा सकता है।

रिश्ते को तरोताजा रखने के कारगर उपाय

पुराने या नए रिश्ते में उस रोमांच को बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है-

अपनी पहचान जिंदा रखें: किसी भी रिश्ते में अपनी इंडिविजुअलिटी यानी खुद की आइडेंटिटी बनाए रखना बहुत जरूरी है। अपने दोस्तों से मिलते रहें, अपने शौक पूरे करें और परिवार के साथ भी पूरा समय बिताएं। इससे आपके पास अपने पार्टनर के साथ शेयर करने के लिए हमेशा नई बातें होंगी, जिससे आप दोनों के बीच का भावनात्मक लगाव और मजबूत होगा।

Lifestyle News: देर रात खाना और नाश्ता स्किप करना बना रहा आपकी हड्डियों को कमजोर, रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

खुशमिजाज और सकारात्मक रहें: हर समय अपनी उदासी या चिड़चिड़ापन अपने साथी के सामने जाहिर करना सही नहीं है। इसके बजाय हंसमुख और खुशमिजाज रहकर रिश्ते में पॉजिटिविटी बनाए रखें। यही चंचल स्वभाव और मस्ती आपके रिश्ते को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करती है।

जल्दबाजी करने से बचें: किसी भी रिश्ते को मजबूत और लॉन्ग-टर्म बनाने के लिए सबसे जरूरी नियम यह है कि उसमें कभी भी जल्दबाजी न करें। यदि रिश्ता सही होगा, तो वह अपनी स्वाभाविक गति से अपने आप आगे बढ़ेगा। अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और उस खूबसूरत अहसास को महसूस करें। यह रोमांच या डोपामिन हर दिन आपके रिश्ते में एक नई ताजगी भर देगा।

Location :  New Delhi

Published :  26 September 2026, 2:48 PM IST