हिंदी
पिंपल्स के कारण (IMG- Pixel)
New Delhi: चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे निकलना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिससे न सिर्फ हमारी त्वचा की खूबसूरती प्रभावित होती है बल्कि आत्मविश्वास भी कम होता है। पिंपल्स की कई वजहें हो सकती हैं जैसे हार्मोनल असंतुलन, त्वचा की सफाई में लापरवाही, ज्यादा ऑयली स्किन, तनाव आदि।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है? आइए जानें कौन-कौन से विटामिन्स की कमी पिंपल्स का कारण बन सकती है और इनकी पूर्ति कैसे की जा सकती है।
1. विटामिन ई की कमी
विटामिन ई को त्वचा के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट माना जाता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो त्वचा की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं और मुंहासे निकल सकते हैं।

कैसे करें पूर्ति: विटामिन ई के लिए अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज, जैतून का तेल, दूध, दही, बादाम और गेहूं के अंकुर को शामिल करें।
2. विटामिन डी की कमी
विटामिन डी न केवल हड्डियों के लिए जरूरी है बल्कि यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसकी कमी से त्वचा की सूजन बढ़ सकती है, जिससे पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे करें पूर्ति: सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा मशरूम, अंडा, मछली, डेयरी उत्पाद जैसे चीजों को अपने आहार में शामिल करें।
3. विटामिन ए की कमी
विटामिन ए त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से त्वचा पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं, जिससे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और पिंपल्स बनने लगते हैं।
कैसे करें पूर्ति: पालक, केल, गाजर, आम, पपीता, मछली, अंडा, पनीर और चिकन जैसे खाद्य पदार्थों से इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है।

क्या करें और क्या न करें?
1. संतुलित आहार लें जिसमें सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स शामिल हों।
2. ज्यादा तला-भुना और जंक फूड से परहेज करें।
3. त्वचा को साफ रखें और दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश करें।
4. पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें।
डिस्क्लेमर
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। डाइनामाइट न्यूज़ इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है।
Location : New Delhi
Published : 27 July 2025, 8:26 AM IST
Topics : Cause of pimples nutrition and skin pimples on face Skin Health vitamin deficiency vitamin E vitamin A Vitamin D
No related posts found.