Blush लगाने की सही Technique, फेस शेप के हिसाब से जानें कौन सा तरीका देगा परफेक्ट ग्लो

ब्लश गलत तरीके से लगाने पर मेकअप लुक बिगड़ सकता है। V, W, C और L शेप ब्लश क्या होता है और किस फेस शेप पर कौन सा तरीका सबसे ज्यादा सूट करता है, जानिए सही ब्लश लगाने की पूरी गाइड।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 19 December 2025, 3:25 PM IST

New Delhi: मेकअप करना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है, क्योंकि यह न सिर्फ चेहरे के फीचर्स को शार्प करता है बल्कि पूरे लुक में नेचुरल ग्लो भी जोड़ता है। काजल, फाउंडेशन, आईलाइनर और लिपस्टिक के साथ-साथ ब्लश भी मेकअप का एक अहम हिस्सा है। ब्लश गालों को फ्रेश, गुलाबी और हेल्दी लुक देता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में ब्लश का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से लगाया जाए तो पूरा मेकअप लुक खराब हो सकता है।

दरअसल, ब्लश लगाने की भी एक सही टेकनीक होती है। हर फेस शेप के लिए ब्लश लगाने का तरीका अलग होता है। अगर आप सही तरीके से ब्लश लगाती हैं, तो चेहरा स्लिम, लिफ्टेड और ग्लोइंग दिख सकता है। आइए जानते हैं ब्लश लगाने के अलग-अलग तरीके और यह किस फेस शेप पर सबसे ज्यादा सूट करते हैं।

V से W तक… ब्लश लगाने के अलग-अलग तरीके

ब्लश लगाने के लिए आजकल V, W, C, L और स्ट्रेट लाइन जैसे तरीके काफी ट्रेंड में हैं। हर तरीका चेहरे को अलग लुक देता है।

V शेप ब्लश

V शेप ब्लश गालों को शार्प और स्लिम दिखाने में मदद करता है। इसे गालों के ऊपरी हिस्से से शुरू करें और हल्का सा बाहर की ओर टेंपल्स की दिशा में ऊपर ले जाएं। अच्छे से ब्लेंड करना बहुत जरूरी है, ताकि हार्श लाइन न दिखे। यह तरीका राउंड और चबी फेस के लिए अच्छा माना जाता है।

Lifestyle News: अगर आप भी खाते हैं भुने चने, तो सावधान; बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

W शेप ब्लश

W शेप ब्लश सन-किस्ड, यंग और क्यूट लुक देता है। इसे दोनों गालों के ऊपरी हिस्से से लगाना शुरू करें और नाक के ऊपर से हल्की लाइन बनाते हुए दूसरे गाल तक ले जाएं। यह तरीका नेचुरल और फ्रेश मेकअप लुक के लिए परफेक्ट है।

C शेप ब्लश

C शेप ब्लश चेहरे को लिफ्टेड और फ्रेश लुक देता है। इसे गालों से लेकर आईब्रो बोन तक C शेप में ब्लेंड किया जाता है। पार्टी, फंक्शन या हैवी मेकअप लुक के लिए यह तरीका काफी पसंद किया जाता है।

L शेप ब्लश

इस तरीके में सबसे पहले गालों के ऊपरी हिस्से यानी एपल ऑफ चीक्स पर ब्लश लगाएं। फिर उसे ऊपर की ओर टेंपल्स तक ले जाएं और उसी पॉइंट से हल्का सा नीचे जॉ-लाइन की दिशा में ब्लेंड करें। इससे चेहरा ज्यादा डिफाइंड और शार्प नजर आता है।

स्ट्रेट लाइन ब्लश

इसमें गालों के बीच से कानों की ओर सीधी लाइन में ब्लश लगाया जाता है। यह तरीका चेहरे को लंबा और स्कल्प्टेड लुक देता है और प्रोफेशनल मेकअप में ज्यादा इस्तेमाल होता है।

Lifestyle Tips: हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडियाज, दिनभर ऊर्जा और ताजगी के लिए करें सही शुरुआत

किस फेस शेप के लिए कौन सा तरीका बेस्ट?

  • हर फेस शेप पर एक ही तरीका सूट नहीं करता।
  • राउंड और चबी फेस वालों के लिए V शेप और L शेप ब्लश बेस्ट रहता है।
  • ओवल फेस पर W शेप और L शेप दोनों अच्छे लगते हैं।
  • हार्ट शेप फेस वालों पर W शेप ब्लश ज्यादा खूबसूरत दिखता है।
  • लॉन्ग फेस के लिए स्ट्रेट लाइन ब्लश अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

अगर आप अपने फेस शेप के हिसाब से सही ब्लश टेकनीक अपनाती हैं, तो आपका मेकअप ज्यादा नेचुरल, बैलेंस्ड और प्रोफेशनल नजर आएगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 December 2025, 3:25 PM IST