हिंदी
भुने चनों में मिलावट का खुलासा (Img source: Google)
New Delhi: सर्दियों के मौसम में भुने चनों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के कई बाजारों में बिकने वाले भुने चनों में खतरनाक रसायन Auramine O की मिलावट पाई गई है। यह वही इंडस्ट्रियल डाई है जिसका उपयोग कपड़ों और लेदर को रंगने के लिए किया जाता है। भोजन में इसका इस्तेमाल न केवल अवैध है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा करता है।
फूड सेफ्टी विभाग और FSSAI द्वारा लाजपत नगर और आसपास के बिजी मार्केट से लिए गए नमूनों की जांच में 40% नमूने मिलावटी पाए गए। कार्रवाई में अब तक 15 FIR दर्ज की गई हैं और करीब 50 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। साथ ही कई व्यापारियों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, Auramine O एक सिंथेटिक पीला केमिकल पिगमेंट है जिसे किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह पानी में घुलकर चनों को कृत्रिम रूप से चमकदार और कुरकुरा दिखाने के लिए मिलाया जाता है।
WHO की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने इसे संभावित कार्सिनोजेन यानी कैंसरकारी पदार्थ की श्रेणी में रखा है।
Lifestyle News: हर मौसम में चलने वाले फैशन ट्रेंड्स, जो कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते
स्वास्थ्य पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव:
लंबे समय तक इस रंग से मिलावट वाले चने खाने पर शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।
घर पर ही सरल तरीके से मिलावट का पता लगाया जा सकता है:
Location : New Delhi
Published : 29 November 2025, 3:57 PM IST
Topics : Auramine O Milawat Cancer Risk Chana Delhi Bhune Chane Milawati FSSAI Food Safety Winter Snacks Safety
No related posts found.