हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img- Pinterest)
New Delhi: बारिश के मौसम में जिस हरे पौधे को हम अक्सर बेकार खरपतवार (Weed) समझकर उखाड़ फेंकते हैं, वह असल में बालों के लिए कुदरत का वरदान हो सकता है। आयुर्वेद में 'केशराज' कहे जाने वाले भृंगराज पौधे में बालों को फिर से उगाने, सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने और हेयर फॉल को हमेशा के लिए रोकने का अद्भुत नुस्खा छिपा है।
वैज्ञानिक भाषा में एक्लिप्टा एल्बा (Eclipta Alba) के नाम से जाने जाने वाले इस पौधे में वेडेलोलैक्टोन जैसे कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। विज्ञान के अनुसार, बालों के बढ़ने के तीन चरण (एनाजेन, कैटेजेन और टेलोजेन) होते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि भृंगराज का अर्क बालों के ग्रोथ फेज (एनाजेन) को सक्रिय करता है, जिससे नए बाल तेजी से उगने लगते हैं और हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं।
Monsoon Hair Care: बरसात में टूटते बालों से हैं परेशान? इस मानसून अपनाएं ये खास हेयर केयर रूटीन
आजकल धूल, धूप और बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्कैल्प पर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जो कम उम्र में बाल झड़ने और सफेद होने का मुख्य कारण है। भृंगराज में मौजूद पोषक तत्व इस स्ट्रेस को खत्म करके स्कैल्प का रूखापन दूर करते हैं। इस पौधे की पत्तियों का पेस्ट या तेल बनाकर नियमित मालिश करने से स्कैल्प की डीप कंडीशनिंग होती है और बाल अंदर से मजबूत और चमकदार बनते हैं।
Hair Care Tips: मानसून में रूखे और बेजान बालों की कैसे करें देखभाल, अपनाएं ये हेयर केयर टिप्स
केशराज की ताजा पत्तियों को पीसकर सीधे स्कैल्प पर हेयर पैक की तरह लगाया जा सकता है या फिर इसकी पत्तियों को नारियल तेल में धीमी आंच पर पकाकर भृंगराज तेल तैयार किया जा सकता है। हफ़्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल पर रोक लगती है और डैमेज बाल दोबारा स्वस्थ होने लगते हैं।
Location : New Delhi
Published : 2 September 2026, 4:03 PM IST