
UP Assistant Professor Admit Card (Img- AI)
Lucknow: जिन उम्मीदवारों ने भी UP Assistant Professor की भर्ती का आवेदन भरा है और परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। UPESSC अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसकी परीक्षा अब जल्द होने वाली है।
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल है, तो UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना एडमिट कार्ड जल्द डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए जानते हैं कि Assistant Professor के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका।
UP Assistant Professor की परीक्षा को लेकर UPESSC के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। अगर आप परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लाएं। इससे पहले UPESSC ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी।
अब बात करते हैं कि अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है तो किस वेबसाइट पर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इन दो लिंक का यूज कर सकते हैं। पहला लिंक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट का है upessc.up.gov.in। इसके अलावा हम आपको एक डायरेक्ट लिंक भी दे रहे हैं, जिसमें क्लिक करने से आप सीधा एडमिट कार्ड वाले सेक्शन पर पहुंच जाएंगे https://apply.upessc.org/login?utm_source=chatgpt.com। इन दो लिंक की मदद से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Assistant Professor की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक हमने पहले ही ऊपर दे दिया है। उसके बाद होमपेट पर मौजूद UP Assistant Professor Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर मांगी गई डिटेल को भरें। इस डिटेल में आपसे यूजरनेम, ओटीआर आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी मांगी जाएगी। इसके बाद अपना पासवर्ड भरें और अपनी आईडी साइन इन करें।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Img- X)
आईडी लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन में एडमिट कार्ड का ऑप्शन देखने को मिलेगा, जिस पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड का डाउनलोड कर लें। हम आपको यही सलाह देंगे कि आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रखें लें, क्योंकि शायद यह भविष्य में काम आए। वहीं अभ्यर्थियों को यह भी सलाह है कि एडमिट कार्ड में मौजूद अपनी डिटेल जैसे- नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां पढ़ लें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर को होगी और यह लिखित परीक्षा होगी। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 6 मंडल मुख्यालय बनाएं है, जिसमें कुळ 81 सेंटर होंगे और यह परीक्षा 2 पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। वहीं इस परीक्षा में कुल 1,27,571 अभ्यर्थियों शामिल होंगे।
जिन उम्मीदवारों का भी इस पद में चयन हो जाता है, उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर 57,700 से 1,82,400 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
UPESSC PRT Recruitment 2026: यूपी में शिक्षक बनने का एक और मौका, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। अभी लिखित परीक्षा होगी। जो इस लिखित परीक्षा में पास हो जाता है, वह अगले पड़ाव यानी इंटरव्यू देगा। भर्ती में निकलने के लिए आपको लिखित परीक्षा में कुल 360 अंक लाने हैं। तभी आप इंटरव्यू के लिए चयनित हो पाएंगे।
परीक्षा में आपसे 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान से 30 और संबंधित विषय से 90 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। वहीं इंटरव्यू 40 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल 400 अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।
Location : Lucknow
Published : 16 November 2026, 12:00 PM IST