
यूपी बोर्ड का रिजल्ट (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस साल लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों में उत्साह है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यह परिणाम गुरुवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल (10वीं) में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में 24 लाख 79 हजार 352 छात्रों ने पंजीकरण कराया। यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। हालांकि, इस दौरान करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म#UPBoardResult #UPBoard2026 #EducationNews pic.twitter.com/9i6MSjEHH9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026
UP Board Result 2026: 25 अप्रैल से पहले जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
वेबसाइट स्लो होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के लिए UP10 और 12वीं के लिए UP12 लिखकर 56263 पर भेजें। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर QR कोड वाली डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।
Location : Lucknow
Published : 22 April 2026, 2:23 PM IST
Topics : Board Exam 2026 Exam Results UP Board Result UPMSP