यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती: 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए अंतिम तिथि और योग्यता

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के 5500+ पदों पर बिना परीक्षा भर्ती निकली है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिलेवार अंतिम तिथि की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 3:11 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। यूपी के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी सहायिका के 5500 से अधिक रिक्त पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों को न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही किसी इंटरव्यू से गुजरना होगा। योग्य और इच्छुक महिलाएं अपने-अपने जिले के अनुसार तय अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती अभियान में केवल महिला उम्मीदवार ही भाग ले सकती हैं। इसके लिए कुछ प्रमुख शर्तें निर्धारित की गई हैं-

निवास: आवेदक महिला को उसी जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जिस जिले के लिए वह फॉर्म भर रही है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (12th Pass) उत्तीर्ण होना जरूरी है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता परास्नातक (Post Graduation) तक हो सकती है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।

Govt Job News: BOI बैंक में निकली भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक, जानें नौकरी की सारी जानकारी

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

उम्मीदवारों के चयन को बेहद सरल बनाया गया है। इन पदों पर चयन के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आवेदनों की छंटनी के बाद योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाली महिलाओं को केवल डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) के लिए बुलाया जाएगा।

जिलावार रिक्त पदों और अंतिम तिथियों का विवरण

विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों के साथ-साथ आवेदन की अंतिम तिथियां नीचे दी गई सारणी में समझी जा सकती हैं-

जिला (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) पदों की संख्या आवेदन की अंतिम तिथि जिला (आंगनवाड़ी सहायिका) पदों की संख्या आवेदन की अंतिम तिथि
सीतापुर 365 16 अगस्त 2026 सीतापुर 306 16 अगस्त 2026
फिरोजाबाद 101 13 अगस्त 2026 मेरठ 313 11 अगस्त 2026
बस्ती 138 12 अगस्त 2026 बस्ती 112 12 अगस्त 2026
सहारनपुर 250 12 अगस्त 2026 भदोही 87 20 अगस्त 2026
अयोध्या 220 11 अगस्त 2026 गाजियाबाद 341 7 अगस्त 2026
उन्नाव 336 11 अगस्त 2026 बुलंदशहर 423 14 अगस्त 2026
गाजियाबाद 167 7 अगस्त 2026 लखीमपुर खीरी 213 15 अगस्त 2026
रायबरेली 191 6 अगस्त 2026 एटा 130 17 अगस्त 2026
बाराबंकी 166 4 अगस्त 2026 हापुड़ 197 18 अगस्त 2026
सुल्तानपुर 119 4 अगस्त 2026 फर्रुखाबाद 140 19 अगस्त 2026
शाहजहांपुर 333 30 जुलाई 2026 - - -
मैनपुरी 74 30 जुलाई 2026 - - -
देवरिया 146 31 जुलाई 2026 - - -
एटा 133 17 अगस्त 2026 - - -
हापुड़ 120 18 अगस्त 2026 - - -
कुशीनगर 245 19 अगस्त 2026 - - -
संत कबीरनगर 192 20 अगस्त 2026 - - -

Telecom News: प्राइवेट कंपनियों की बोलती बंद! BSNL लाया जादुई प्लान, 11 महीने तक कॉलिंग और डेटा बिल्कुल मुफ्त

कैसे करें आवेदन?

महिलाएं इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खुद ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। चूंकि आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है और इसमें किसी प्रकार की फीस नहीं देनी है, इसलिए पात्र महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की निर्धारित लास्ट डेट का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

Location :  Lucknow

Published :  3 August 2026, 3:11 PM IST