NTA UGC NET रिजल्ट घोषित: 84 विषयों का परिणाम जारी, लेकिन इन 3 विषयों के पेपर रद्द

NTA ने UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 4,241 उम्मीदवार JRF के लिए योग्य घोषित हुए हैं। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द होने से सितंबर में दोबारा होगी। ugcnet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक करें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 August 2026, 8:35 AM IST
google-preferred

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार देशभर के लाखों अभ्यर्थियों में से केवल चुनिंदा उम्मीदवारों ने सफलता का झंडा गाड़ा है।

जहां एक तरफ हजारों युवाओं का प्रोफेसर बनने का सपना साकार हुआ है, वहीं कुछ विषयों के छात्रों को तकनीकी कारणों से दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुटना पड़ेगा।

4,241 युवाओं का सपना पूरा: मिला JRF का टिकट

घोषित किए गए 84 विषयों के परिणामों में कुल 4,241 अभ्यर्थियों ने JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है। यह आंकड़ा कुल शामिल उम्मीदवारों का महज 0.70 प्रतिशत है, जो इस परीक्षा की कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

इसके अलावा, 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर व PhD में प्रवेश के लिए पात्र घोषित हुए हैं, जबकि 97,434 अभ्यर्थियों को केवल PhD में एडमिशन के योग्य माना गया है।

पेपर में गलतियां पड़ीं भारी: 3 विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

इस बार परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। NTA ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र (Sociology) विषय के प्रश्नपत्रों में मिलीं भारी गड़बड़ियों और शिकायतों के बाद इनकी परीक्षा रद्द कर दी है। इन तीनों प्रमुख विषयों के अभ्यर्थियों का री-एग्जाम सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद ही इनका रिजल्ट जारी होगा।

UPSSSC हेल्थ वर्कर रिजल्ट जारी: 5272 पदों के लिए 10 हजार से ज्यादा पास, जानिए किस वर्ग की कितनी गई कटऑफ

6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

इस सत्र में कुल 7,73,806 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,07,151 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। NTA द्वारा यह परीक्षा 22 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच देश के 286 शहरों के 655 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विशेषज्ञों द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर आई आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  29 August 2026, 8:33 AM IST

Related News

Advertisement