नो एग्जाम, डायरेक्ट इंटरव्यू!: SBI में उच्च पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और नियम

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में बिना परीक्षा पाएं 98 लाख तक का पैकेज! डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती। 6 अक्टूबर 2026 तक sbi.bank.in पर करें आवेदन। जानिए योग्यता व प्रक्रिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 September 2026, 12:57 PM IST

New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने और बिना किसी लिखित परीक्षा के शीर्ष पदों पर पहुंचने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक सुनहरा अवसर निकाला है। एसबीआई ने स्पेशल कैडर ऑफिसर्स (SCO) के तहत डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सालाना 52 लाख से लेकर 98 लाख रुपये तक का भारी-भरकम सैलरी पैकेज मिल सकता है।

कोलकाता इंस्टीट्यूट के लिए संविदा पर होगी तैनाती

बैंक की ओर से जारी विज्ञापन (CRPD/SCO/2026-27/20) के अनुसार, ये सभी रिक्तियां 'स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप' (SBIL), कोलकाता के लिए निकाली गई हैं। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

ये सभी पद अनुबंध (Contractual) के आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

SBI PO Result 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, कैसे करें रिजल्ट चेक

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3 महत्वपूर्ण पदों को भरा जाना है, जिनकी योग्यता इस प्रकार है:

डीन (01 पद): कम से कम 55% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA, PGDM या PGDBA की डिग्री हो। साथ ही 15 वर्षों का कार्य अनुभव जरूरी है, जिसमें 3 साल किसी संस्थान के डीन, डायरेक्टर या हेड पद पर रहे हों। आयु सीमा 40 से 55 वर्ष तय की गई है।
फैकल्टी (01 पद): न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। टीचिंग या कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में 6 वर्षों का अनुभव मांगा गया है। आयु सीमा 35 से 55 वर्ष रखी गई है।
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (01 पद): 55% अंकों के साथ मार्केटिंग में MBA की डिग्री और 5 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा 28 से 40 वर्ष तय की गई है।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: UKSSSC ने निकाली ग्रुप-सी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद सीधे इंटरव्यू और डेमो सेशन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

Location :  New Delhi

Published :  19 September 2026, 12:57 PM IST