
वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती
Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत 1308 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की दो घंटे की होगी। पशुओं और पोल्ट्री की शारीरिक संरचना से जुड़े चार अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
पशुपालन प्रबंधन का परिचय, नस्लों और आर्थिक गुणों का परिचय से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल होंगे। पशु शरीर क्रिया विज्ञान चार अंक, क्लीनिकल पैथोलॉजी की बुनियादी बातें व बुनियादी पैरासिटोलॉजी तीन-तीन अंक, फार्माकोलॉजी पांच अंक, बायोकैमिस्ट्री चार अंक, क्लीनिकल पशु चिकित्सा, वेटनरी क्लीनिकल फार्मेसी पांच-पांच अंक के सवाल होंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में आयोग की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
अवर अभियंता कृषि के 134 पदों पर भी भर्ती
इसके अलावा कृषि विभाग में अवर अभियंता के 134 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से इसकी प्रक्रिया भी निर्धारित की जा रही है। दोनों भर्तियों के जरिये प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले भर्ती से संबंधित विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयोग के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा करने के साथ शुल्क और जरूरी दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
Location : Lucknow
Published : 16 August 2026, 6:48 AM IST
Topics : Animal Husbandry Department Recruitment News sarkari naukari up veterinary pharmacist recruitment veterinary pharmacist vacancy