गूगल मैप ने भटकाया या हुई बड़ी चूक? यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने पर अभ्यर्थियों ने उठाई दोबारा परीक्षा की मांग
मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों का पेपर गूगल मैप की कथित गलत लोकेशन के कारण छूट गया। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच और भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।