
नीट यूजी के नतीजे घोषित
New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से देश में शीर्ष स्थान पर रहे। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाकर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था।
NTA के अनुसार, क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं की सफलता दर भी पुरुषों से बेहतर रही। परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही। 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है।
इस बार 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किए।
बता दें कि NEET UG 2026 का आयोजन 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कराया गया. NTA ने स्पष्ट किया है कि उसका काम परीक्षा आयोजित करना, परिणाम घोषित करना और ऑल इंडिया रैंक जारी करना है। MBBS और BDS की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराएगी, जबकि राज्य कोटे की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें आयोजित करेंगी।
इस वर्ष भी महिला उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा।
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
Location : New Delhi
Published : 17 July 2026, 1:05 AM IST