NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्र बने टॉपर
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस बार 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।