हिंदी
MPSC ने Group-C Combined Prelims 2025 के लिए 938 पदों की भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी और आज आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जानें नौकरी की पूरी जानकारी
MPSC ने निकाली ग्रुप-C भर्ती (सोर्स- गूगल)
Mumbai: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने Group-C Combined Preliminary Exam 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 938 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में कुल पद इस प्रकार हैं:
1. क्लर्क टाइपिस्ट: 852 पद
2. टैक्स असिस्टेंट: 73 पद
3. इंडस्ट्री इंस्पेक्टर: 9 पद
4. टेक्निकल असिस्टेंट: 4 पद
इस प्रकार यह भर्ती कई विभागों में एक साथ निकली है, जिससे उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पद चुन सकते हैं।
हर पद के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है:
1. क्लर्क टाइपिस्ट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और मराठी/इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।
2. टैक्स असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग स्पीड जरूरी।
3. इंडस्ट्री इंस्पेक्टर: संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन।
4. टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे ने एक बार फिर जारी की वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवारों के पास यह योग्यताएं होना आवश्यक हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 फरवरी 2026 तक 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (सोर्स- गूगल)
चयनित उम्मीदवारों को वेतन 19,900 रुपए से 1,12,400 प्रतिमाह रुपए तक मिलेगा।
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग है
प्रीलिम्स परीक्षा
1. जनरल: 394 रुपए
2. रिजर्व वर्ग: 294 रुपए
3. एक्स सर्विसमैन: 44 रुपए
मेन्स परीक्षा
1. जनरल: 544 रुपए
2. रिजर्व: 344 रुपए
3. एक्स सर्विसमैन: 44 रुपए
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
MPSC Group-C भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
1. लिखित परीक्षा (Prelims & Mains)
2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
3. स्किल टेस्ट
प्रीलिमिनरी परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है:
1. आधार कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. सिग्नेचर
4. ग्रेजुएशन मार्कशीट
5. टाइपिंग सर्टिफिकेट
6. जाति प्रमाण पत्र
7. निवास प्रमाण पत्र
8. वोटर आईडी
31 अक्टूबर से पहले अगर ये फॉर्म नहीं भरा, तो पछताना पड़ेगा! दिल्ली मेट्रो ने निकाली नई वैकेंसी
साथ ही मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए ताकि परीक्षा से संबंधित अपडेट्स मिलते रहें।
1. mpsc.gov.in पर जाएं।
2. “Recruitment 2025” सेक्शन में जाकर “Group-C Combined Preliminary Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल/ईमेल पर आए लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।
4. सभी आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फीस ऑनलाइन जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।