
हिमाचल प्रदेश में जूनियर क्लर्क के पदों पर जॉब (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने उम्मीदवारों से जूनियर क्लर्क पद के लिए आवेदन मांगे हैं। पद के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक बैंक की आफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत 91 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन 29 मई 2026 तक किया जा सकता है।
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले तथा आवश्यक सहकारी समिति अनुभव वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारकी आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए, जबकि ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 45 साल होनी चाहिए। उम्र की एलिजिबिलिटी 1 जनवरी, 2026 के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी।
रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक, उम्र की ऊपरी लिमिट में पांच साल की छूट मिलेगी।
इस भर्ती के लिए परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या के 1.75 गुना तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए कुल 150 अंकों में कम से कम 60 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) का होगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी स्थिति समान रहने पर हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स
कैंडिडेट्स हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खोलने के बाद, एप्लिकेंट्स को फॉर्म जमा करने से पहले ज़रूरी डिटेल्स ध्यान से भरनी चाहिए, एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करनी चाहिए और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 10 May 2026, 2:58 PM IST