बिना भारी-भरकम डिग्री सिर्फ 10वीं पास के लिए वायु सेना में सीधी एंट्री, 40,000 तक मिलेगी सैलरी; जानें कैसे होगा चयन

भारतीय वायु सेना ने 10वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर वायु म्यूजिशियन पदों पर भर्ती निकाली है। 20 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी और आवेदन फीस मात्र 100 रुपये है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 4:08 PM IST

New Delhi: यदि आपमें संगीत का हुनर है और आपके दिल में देश सेवा का जज्बा है, तो भारतीय वायु सेना (IAF) आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका लेकर आई है। वायु सेना ने 'अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इनटेक' के पदों के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो अपनी धुन और संगीत के दम पर आसमान की ऊंचाइयों में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 20 जुलाई से शुरू होने जा रही है। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त, 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस खास भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। अगर आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से सिर्फ 10वीं पास हैं, तो आप इन पदों के लिए पूरी तरह योग्य हैं। उम्र की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी, 2005 से 1 जुलाई, 2009 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने की फीस भी बहुत कम रखी गई है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए केवल 100 रुपये की मामूली फीस देनी होगी।

सरकारी नौकरी का सपना दिखाया, फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाया… फिर हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए होश!

शानदार सैलरी और सुनहरा भविष्य

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन के रूप में चुने गए युवाओं को हर साल बढ़कर सैलरी मिलेगी। पहले साल आपको 30,000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा, जो दूसरे साल बढ़कर 33,000 रुपये, तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल आखिरी में 40,000 रुपये प्रति महीना हो जाएगी।

अमेरिका में 35 साल से कम उम्र के युवा छोड़ रहे नौकरी की तलाश, इकोनॉमिस्ट ने रोजगार रिपोर्ट पर जताई बड़ी चिंता

ऐसे करें फटाफट अप्लाई

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान है:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन' के लिंक पर क्लिक करें।
3. फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।
4. अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और 100 रुपये की फीस का भुगतान करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2026, 4:08 PM IST