हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती, HPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी और सैलरी 1.51 लाख तक मिलेगी।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 9 February 2026, 2:03 PM IST

Chandigarh: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए हरियाणा से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के कुल 1672 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती कंप्यूटर साइंस विषय के लिए निकाली गई है।

  • हरियाणा कैडर: 1594 पद
  • मेवात कैडर: 278 पद

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Job News: : UPPSC PCS में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नौकरी की बाकि डिटेल्स

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए-

  • कंप्यूटर साइंस में एमएससी
  • तीन वर्षीय एमसीए
  • कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक

इसके साथ ही उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है। हालांकि एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।

इसके अलावा अभ्यर्थियों का HTET या STET पास होना अनिवार्य है और उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो या फिर उच्च शिक्षा में हिंदी विषय लिया हो।

आयु सीमा क्या तय की गई है?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्गों जैसे एससी, बीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है-

  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी: 1000 रुपये
  • एससी / बीसी / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिक: 250 रुपये
  • हरियाणा के पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-

1. स्क्रीनिंग टेस्ट

  •  100 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल 100 अंक
  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक जरूरी

2. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट

  • 150 अंक
  • अवधि 3 घंटे
  • कंप्यूटर साइंस और प्रोग्रामिंग से जुड़े प्रश्न

3. इंटरव्यू

वेटेज 12.5 प्रतिशत

सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

Mainpuri News: मेहनत के पैसे मांगे तो लगाया चोरी का आरोप, दलित महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें

Location : 
  • Chandigarh

Published : 
  • 9 February 2026, 2:03 PM IST