HPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की 255 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अभियोजन विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 255 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार से गुजरना होगा। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। न्यायिक विभाग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।