FACT Job 2026: एफएसीटी में कई पदों पर जॉब, यहां देखें पूरी डिटेल

एफएसीटी में करियर बनाने वाले और जॉब तलाश रहे उम्मीदवार के लिए खुशी की खबर है। एफएसीटी में कई पदों पर जॉब निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक एफएसीटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 4:47 PM IST

New Delhi: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक एफएसीटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत ड्राफ्ट्समैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियर डिजाइन, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर सहित कुल 34 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत 34 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन तिथि

योग्य उम्मीदवार 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार 35 वर्ष, 45 वर्ष और 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए।

भर्ती में डिजाइन, ड्राफ्टिंग, पाइपिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और सिविल अनुमान जैसे कार्य शामिल हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में ड्राफ्ट्समैन और सीनियर ड्राफ्ट्समैन पदों (पोस्ट कोड 1 से 6) के लिए उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग ड्राफ्टिंग सॉफ्टवेयर आधारित स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले FACT Official Website पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment” या “FACT FEDO Recruitment 2026” लिंक खोलें।
  3. भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
  4. “Apply Online” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच लें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Location :  New Delhi

Published :  8 May 2026, 4:43 PM IST