बिना किसी उच्च डिग्री के पाएं 40 हजार सैलरी: CSIR में MTS पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

CSIR-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (NCL) ने 10वीं पास युवाओं के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती निकाली है। 40 हजार रुपये तक शुरुआती वेतन वाली इस सरकारी नौकरी के लिए 4 नवंबर 2026 तक recruit.ncl.res.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 October 2026, 10:57 AM IST

New Delhi: यदि आप 10वीं पास हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (CSIR NCL) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट recruit.ncl.res.in पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं Apply

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सरल रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSC/मैट्र्रिक) परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। आयु सीमा की बात करें तो 4 नवंबर 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए आई खुशखबरी! बिना लिखित परीक्षा रेलवे में 2008 पदों पर भर्ती; देखें अंतिम तारीख

हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

40 हजार रुपये मिलेगी शुरुआती Salary

सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस के कुल 24 रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस भर्ती में अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 1 के तहत 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।

सभी भत्तों को मिलाकर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 40,000 रुपये प्रति महीने का शुरुआती वेतन (Starting Salary) मिलेगा, जो 10वीं पास योग्यता वाले पदों के लिए एक काफी आकर्षक वेतन माना जाता है।

जानिए चयन प्रक्रिया और कैसे जमा करें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

एमटीएस पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पास, जल्द करें अप्लाई

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे और हार्ड कॉपी भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 10:57 AM IST