CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। 46 लाख छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं के छात्रों के लिए पहली परीक्षा देना अनिवार्य है। तीन विषयों में अनुपस्थित रहने पर ‘Essential Repeat’ श्रेणी में रखा जाएगा।

दो एग्जाम पॉलिसी पर बड़ा अपडेट (Img- Internet)
New Delhi: Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से आयोजित सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाएं कल से यानी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 46 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें सभी छात्रों के लिए जानना बेहद जरूरी है।
CBSE ने दो बोर्ड परीक्षा नीति को लेकर बड़ा स्पष्टिकरण जारी किया है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’ (Essential Repeat) श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे छात्र दूसरे बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं हो सकेंगे।
बोर्ड ने यह भी बताया है कि जो छात्र पहली परीक्षा में पास और एलिजिबल घोषित होंगे, उन्हें साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज जैसे विषयों में से किसी भी तीन विषयों में प्रदर्शन सुधारने का अवसर दिया जाएगा। यह सुविधा इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के अंतर्गत दी जाएगी।
नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को ‘Essential Repeat’ श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष फरवरी में आयोजित मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे।
CBSE बोर्ड (Img- Internet)
जिन छात्रों का पहली परीक्षा का परिणाम कम्पार्टमेंट आता है, उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा फर्स्ट या थर्ड चांस कम्पार्टमेंट, कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट और सब्जेक्ट बदलकर पास हुए छात्रों को भी इम्प्रूवमेंट का अवसर मिलेगा।
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं पास करने के बाद छात्रों को एडिशनल सब्जेक्ट लेने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही स्टैंड-अलोन विषय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी। यह निर्णय दो बोर्ड परीक्षा नीति के तहत लिया गया है।
दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित श्रेणियों में आना आवश्यक होगा। इनमें तीन मुख्य विषयों तक इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट (पहला/तीसरा मौका), कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट तथा विषय परिवर्तन के बाद इम्प्रूवमेंट जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर जारी नोटिस देख सकते हैं। सबसे पहले होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिस पीडीएफ खुलेगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।