बिहार में निकली बड़ी वैकेंसी, सीमित समय में करें आवेदन, वरना छूट सकता है मौका

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने BPSC APO Recruitment 2026 की भर्ती का ऐलान कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आज ही आवेदन कर लें। वैकेंसी की डिटेल्स के लिए पढ़ें ये पूरी खबर…

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 February 2026, 1:50 PM IST

Patna: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा अवसर लेकर आया है, जिसमें उन्होंने BPSC APO Recruitment 2026 के तहत 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तो आवेदन से पहले पात्रता, सिलेबस और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। नीचे वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

जरूरी तारीखें

  • Online Apply Start Date : 27 February 2026
  • Online Apply Last Date : 20 March 2026
  • Last Date For Fee Payment : 20 March 2026
  • Exam Date : जल्द जारी होगा...
  • Admit Card : एग्जाम से पहले
  • Result Date : जल्द जारी होगा...

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। किसी भी आरक्षित उम्मीदवार को कोई छूट नहीं दी गई है। भुगतान करने के लिए उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (Img- Internet)

BPSC का नया नोटिस जारी, टीचर के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी; जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

आयु सीमा

  • Minimum Age : 21 Years
  • Maximum Age : 37 Years (UR Male)
  • Maximum Age : 40 Years (Female UR, BC/ EBC-Male & Female)
  • Maximum Age : 42 Years (SC/ ST-Male & Female)

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 3 साल या 5 साल का कोर्स शामिल हो।

Railway Recruitment 2026: रेलवे में निकली 22 हजार ​पदों पर वैकेंसी, जानिए क्या है जरूरी योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी?

कैसे करें अप्लाई ?

सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। नई पोस्ट के लिए रजिस्टर करने के लिए अपनी बेसिक डिटेल्स डालें। फिर होमपेज पर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉग इन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। फिर फीस पे करें और आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 28 February 2026, 1:50 PM IST