
सरायकेला में छात्रों का प्रदर्शन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Seraikela: जनपद के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सभी विभागों के छात्रों ने प्लेसमेंट फैकल्टी इंचार्ज के तबादले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया। विद्यार्थियों को संस्थान के अंदर आने-जाने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी भी फैकल्टी सदस्य को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
Jharkhand: सरायकेला में छात्रों का प्रदर्शन, रखी ये मांग#Jharkhand #Seraikela #StudentsProtest #Transfer #PlacementIncharge pic.twitter.com/8NNbogwkiE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 13, 2026
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि संस्थान के प्लेसमेंट फैकल्टी इंचार्ज सुमित सिंह कोहली का अचानक तबादला कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि कोहली के नेतृत्व में प्लेसमेंट गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही थीं और कई छात्रों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए थे। ऐसे में उनका तबादला छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लेसमेंट इंचार्ज का तबादला तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और सुमित सिंह कोहली को पुनः उसी पद पर पदस्थापित किया जाए। स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और हाथ जोड़कर उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक संस्थान परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। संस्थान प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Location : Jharkhand
Published : 13 April 2026, 1:14 PM IST