हिंदी
हेमेंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड
Jharkhand: झारखंड राज्य के कर्मचारियों के लिए कैबिनेट की बैठक से बड़ी खुशखबरी आयी है। पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसमें झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि का फैसला भी शामिल है। हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा, जो 7 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 6 फ़ीसदी की वृद्धि की गई है, संस्था निबंधन नियमावली गठन की स्वीकृति दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हेमंत सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। कैबिनेट में विधानसभा के मानसून सेशन पर मुहर लगी। मानसून सत्र एक से 7 अगस्त तक होगा।
सभी थानों में चार पहिया और दो पहिया वाहन के खरीद की स्वीकृति दी गई। दो पहिया वाहनों की खरीद में 20 करोड़ 41 लख रुपए खर्च किए जाएंगे और चार पहिया वाहनों की खरीद में 126.38 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
इसी के साथ, हेमंत सरकार ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहा सिंह तथा डॉ. सिद्धार्थ को सेवा बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों ही डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे।
हेमंत सरकार ने एक और अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। थानों में 1255 चार पहिया तथा 1697 दो पहिया वाहन खरीदे जाएंगे। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।
Location : Jharkhanfd
Published : 11 July 2025, 5:58 PM IST
Topics : Cabinet Meeting DA employees increase Jharkhand