हिंदी
DDC पीयूष सिन्हा का औचक निरीक्षण
Deoghar: झारखंड़ के देवघर जिले में प्रशासनिक कार्यों को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विभिन्न प्रखंड और अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला स्तरीय कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित मामलों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की गई। डीडीसी ने साफ कहा कि प्रशासनिक कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पियूष सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाओं में देरी या गड़बड़ी की शिकायतें नहीं आनी चाहिए।
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा- सोशल मीडिया से हटाओ केजरीवाल और जस्टिस स्वर्णकांता का वीडियो
डीडीसी ने खास तौर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि हर विभाग अपने-अपने लंबित मामलों की सूची तैयार कर जल्द समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने आम नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसी दौरान एक लाभुक ने आगजनी की घटना के बाद दो वर्षों से मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पियूष सिन्हा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने लाभुक को आश्वस्त किया कि जल्द ही न्याय मिलेगा।
इसके अलावा, अन्य कई लंबित मामलों की भी मौके पर समीक्षा की गई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
देवघर में DDC पीयूष सिन्हा एक्शन मोड में, प्रखंड और अंचल कार्यालयों के औचक निरीक्षण में योजनाओं की हकीकत जांची गई। 2 साल से लंबित मुआवजा मामला सामने आते ही तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को साफ संदेश, अब लापरवाही नहीं चलेगी, हर काम समय पर और पारदर्शी होगा।… pic.twitter.com/6lAnzqFJPZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 15, 2026
बिहार में सत्ता बदली, सोशल मीडिया पर भी दिखा असर… नीतीश कुमार का नया बायो चर्चा में
निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में पाई गई कमियों पर डीडीसी ने नाराजगी जताई और सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाना प्राथमिकता है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
वहीं, जिन कार्यालयों में कार्य संतोषजनक पाया गया, वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना भी की गई। डीडीसी ने यह भी सुनिश्चित किया कि आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से संवाद बनाए रखें और समस्याओं का समय पर समाधान करें। निरीक्षण के दौरान डीडीसी पियूष सिन्हा ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन अब जमीनी स्तर पर सक्रिय है और आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना ही प्राथमिक लक्ष्य है।
Location : Deoghar
Published : 15 April 2026, 3:54 PM IST
Topics : Block Office Inspection DDC Piyush Sinha DDC Piyush Sinha Inspection Deoghar News Public Grievance