
अमेरिका हवाई संकट (सोर्स-एक्स)
New Delhi: अमेरिका के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पैदा हुआ संकट लगातार तीसरे दिन और गहरा गया है। इस अप्रत्याशित तकनीकी खराबी की वजह से पूरे देश में 15,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के वरिष्ठ अधिकारी ब्रायन बेडफोर्ड के अनुसार, सोमवार तक उड़ान सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
यह संकट शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को शुरू हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में अचानक आई एक गंभीर तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में उड़ानों को रोकना पड़ा। शुक्रवार को, FAA ने देश भर में सभी उड़ानों पर दोपहर 3:54 बजे से रात 8:15 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक यानी 4 घंटे 21 मिनट के लिए- 'ग्राउंड स्टॉप' लगा दिया। हालांकि शुरुआत में कुछ घरेलू उड़ानें रवाना हो पाईं, लेकिन इसके असर कई दिनों तक बने रहे। जनवरी 2023 के बाद से यह देशव्यापी स्तर पर पहला 'ग्राउंड स्टॉप' है, इससे पहले ऐसी स्थिति केवल 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद देखने को मिली थी।
पंजाब के तरनतारन में मौत बनकर आई दो बसों की टक्कर, 4 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने इस संकट के कारणों पर प्रकाश डाला है। अधिकारियों के अनुसार, देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में नई तकनीक को शामिल करने से पुराने उपकरणों पर अत्यधिक बोझ पड़ गया, जिसके कारण कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम में बार-बार रुकावटें आईं। परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि अत्यधिक डेटा लोड के कारण स्विच और राउटर पर दबाव बढ़ गया, जिससे जानकारी की प्रोसेसिंग में त्रुटियां (errors) आने लगीं।
तीन दिन से ठप व्यवस्था, आज से खुलने की उम्मीद (सोर्स-एक्स)
एहतियात के तौर पर, सिस्टम को बंद करना पड़ा। हालांकि, डफी ने भरोसा दिलाया कि इस दौरान रडार और कम्युनिकेशन सेवाएं कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं हुईं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब इस समस्या को पूरी तरह से सुलझा लिया गया है और विमानों का उड़ान भरना पूरी तरह से सुरक्षित है। सोमवार तक सिस्टम के सामान्य होने की उम्मीद है।
शनिवार को एयरलाइंस ने कामकाज को सामान्य करने के लिए लगातार काम किया। अधिकारियों को उम्मीद है कि थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ आने से पहले सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगेगा। FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने भरोसा जताया है कि सोमवार तक स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगी और उड़ानें अपने तय समय के अनुसार सुचारू रूप से चलेंगी। शनिवार और रविवार को उड़ानों में आई रुकावटों के बाद, प्रशासन अब स्थिति पर कड़ी नजर रखेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छुट्टियों के इस मौसम में यात्रियों को आगे कोई परेशानी न हो।
Location : New Delhi
Published : 16 November 2026, 9:53 AM IST
Topics : Brian Bedford FAA flight cancellations us air traffic control US aviation crisis US flights grounded