Trump-Zelensky Meeting: जेलेंस्की-पुतिन से बातचीत के लिए तैयार, क्या जल्द होगी दोनों के साथ ट्रंप की बैठक

रुस के राष्ट्रपति पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस पहुंचे। ट्रंप ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने पर चर्चा हो रही है। जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 August 2025, 2:02 AM IST
google-preferred

New Delhi: रुस के राष्ट्रपति पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस पहुंचे। ट्रंप ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने पर चर्चा हो रही है। जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की।

ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन, दोनों देश एक दूसरे से बातचीत के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की से ये मेरी आखिरी मुलाकात नहीं है। पुतिन और जेलेंस्की, दोनों युद्ध पर विराम लगाना चाहते हैं। जेलेंस्की, पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा इशारा दिया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जल्दी खत्म होगी। ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध जरूर खत्म होगा। लेकिन कब खत्म होगा, यह नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की भी इसे खत्म करना चाहते हैं। पुतिन भी इसे बंद करना चाहते हैं। पूरी दुनिया इससे उकता गई है। ट्रंप ने कहा कि वह ‘व्हाइट हाउस’ में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के बाद पुतिन से बात करेंगे। वहीं, जेलेंस्की ने संकेत दिया कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार हैं।

जेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो हम त्रिपक्षीय बातचीत की तरफ बढ़ेंगे। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, हम त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार हैं। यह त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर एक अच्छा संकेत है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है।

व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द सीजफायर चाहते हैं, ताकि स्थायी शांति की दिशा में काम किया जा सके। ट्रम्प के मुताबिक जेलेंस्की और पुतिन इस मुद्दे पर सीधी बातचीत कर सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें सीजफायर का विचार पसंद है, क्योंकि इससे तुरंत हत्याएं और हिंसा रुक सकती हैं।

 

Location : 
  • Delhi

Published : 
  • 19 August 2025, 2:02 AM IST

Advertisement
Advertisement