थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड, कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगाने से 11 की मौत, 36 घायल

थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट में सोमवार तड़के एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। कुछ ही देर में हालात इतने बिगड़ गए कि राहत और बचाव दल को मौके पर पहुंचना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 November 2026, 11:59 AM IST

New Delhi: थाईलैंड के पर्यटन स्थल फुकेट के पातोंग इलाके में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसा फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक इमारत में हुआ, जहां वाहनों को किराये पर देने और बेचने का कारोबार होता था। पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों में कोई पर्यटक शामिल नहीं है।

सोमवार तड़के हुआ भीषण हादसा

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3:20 बजे आग लगी। आग कमर्शियल बिल्डिंग से शुरू हुई और तेजी से आसपास की इमारतों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग बुझाने में लगभग दो घंटे का समय लगा।

ईंट भट्ठा मजदूरों पर टूटा कहर: फतेहपुर में ट्रैक्टर खंती में पलटा, मलबे और पानी में दबकर गंवाई जान, चालक मौके से फरार

11 लोगों की मौत, 36 घायल

इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 36 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल रहने के लिए किया जाता था। आग फैलने के कारण पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

थाईलैंड तक जुड़े थे साइबर ठगी के तार, मुजफ्फरनगर में WhatsApp OTP सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की असली वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  16 November 2026, 11:59 AM IST