Telegram Down Today: भारत, अमेरिका और सिंगापुर में सर्विस बाधित; हजारों यूजर्स परेशान

Telegram के करोड़ों यूजर्स को मंगलवार सुबह बड़े तकनीकी आउटेज का सामना करना पड़ा। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में अचानक टेलीग्राम की सेवाएं प्रभावित हो गईं, जिससे यूजर्स को मैसेज भेजने, रिसीव करने और ऐप एक्सेस करने में परेशानी हुई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 8 September 2026, 1:36 PM IST

नई दिल्ली: लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के करोड़ों यूजर्स को मंगलवार सुबह बड़े तकनीकी आउटेज का सामना करना पड़ा। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में अचानक टेलीग्राम की सेवाएं प्रभावित हो गईं, जिससे यूजर्स को मैसेज भेजने, रिसीव करने और ऐप एक्सेस करने में परेशानी हुई।

सुबह-सुबह हुए इस सर्विस आउटेज का असर निजी और पेशेवर बातचीत दोनों पर पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने टेलीग्राम डाउन होने की शिकायतों की बाढ़ ला दी।

800 से ज्यादा यूजर्स ने की शिकायत

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह करीब 8:13 बजे टेलीग्राम डाउन होने की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 800 से अधिक भारतीय यूजर्स ने ऐप में समस्या आने की जानकारी दी। कई यूजर्स ने बताया कि ऐप खुलने में समय लग रहा था और जरूरी मैसेज डिलीवर नहीं हो पा रहे थे।

अमेरिका और सिंगापुर में भी दिखा असर

टेलीग्राम की तकनीकी समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी सोमवार रात करीब 11 बजे यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, सिंगापुर में इस आउटेज का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे के बाद करीब 4000 से ज्यादा यूजर्स ने टेलीग्राम सर्विस बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई।

कंपनी ने नहीं बताया आउटेज का कारण

फिलहाल टेलीग्राम की ओर से इस वैश्विक आउटेज के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हालांकि, कई देशों में एक साथ सेवा बाधित होने से माना जा रहा है कि यह किसी बड़े server glitch, network failure या technical issue का नतीजा हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  8 September 2026, 1:36 PM IST