Iran Israel War: ईरान के मिनाब स्कूल पर इजराइल का हमला, 53 मासूम बच्चियों की मौत

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ जो जंग छेड़ी है, वह खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस जंग में आम नागरिकों और स्कूलों तक को तारगेट किया जाने लगा है। ईरान के एक स्कूल में 36 बच्चियों की जानें चली गई।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 February 2026, 5:23 PM IST
google-preferred

Tehran: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ जो जंग शुरू की है, उसके बीच एक दर्दनाक खबर यह है कि इस बीच इजराइल ने ईरान के मिनाब शहर के एक प्राइमरी स्कूल पर हवाई हमला किया। इस हमले में 53 मासूम स्टूडेंट्स की मौत हो गई है।

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर मिसाइलें दागनीं शुरू कर दी हैं और अब ये मिसाइलें तेल व्यापार के लिए सबसे अहम माने जाने वाले शहर मिनाब तक पहुंच गई हैं।

Israel Iran Conflict: मिसाइल हमलों से दहला मध्य पूर्व, एअर इंडिया समेत 12 एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें, जानें पूरा अपडेट

इजराइय ने दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर में स्थित एक प्राइमरी गर्ल्स स्कूल पर हमला किया। हमला उस समय हुआ जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। इस प्राथमिक कन्या पाठशाला पर अचानक मिसाइल गिरने से 36 बच्चियों ने अपनी जान गंवा दी है।

ईरान ने हमले के लिए सीधे तौर पर इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इजरायली सेना (IDF) की ओर से अभी इस विशिष्ट घटना पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

ईरान ने अमेरिका के 7 ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर; पढ़ें अपडेट

मिनाब शहर होर्मोज के पास स्थित है, जो तेल व्यापार के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। यहां स्कूलों पर हमला होना यह संकेत देता है कि युद्ध अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 28 February 2026, 5:23 PM IST

Advertisement
Advertisement