हिंदी
ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण कई प्रमुख एयरलाइंस ने मध्य पूर्व क्षेत्र की उड़ानें रद्द कर दी हैं। तेहरान और अन्य शहरों में मिसाइल हमलों से तनाव बढ़ा, नागरिकों को सुरक्षित रहने की अपील की गई।
12 एयरलाइंस ने युद्ध क्षेत्र में फ्लाइट्स को किया स्थगित (Img- Internet)
Tehran: शनिवार सुबह भारतीय समयानुसार इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया गया। इज़राइल ने इस अभियान का नाम 'लियोन्स रोर' (शेर की दहाड़) रखा है।
हमले के तुरंत बाद ईरान ने इज़राइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने करीब 400 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब में अमेरिकी बेस और यूएई के सबसे बड़े शहर दुबई को भी निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
ईरान-इज़राइल संघर्ष के चलते कई प्रमुख एयरलाइंस ने इस क्षेत्र की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें एयर फ्रांस, एयर इंडिया, इबेरिया एक्सप्रेस, इंडिगो, जापान एयरलाइंस, लॉट एयरलाइंस, लुफ्थांसा, नॉर्वेजियन एयर, टर्किश एयरलाइंस, वर्जिन एटलांटिक, कतर एयरवेज और एयर अल्जीरिया शामिल हैं। यात्रियों को तुरंत अपडेट्स पर ध्यान देने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
ईरान ने अमेरिका के 7 ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर; पढ़ें अपडेट
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान अमेरिका और इज़राइल का संयुक्त सैन्य एक्शन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले ही ईरान पर हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका और उसके नागरिकों को खतरे से बचाने के लिए की जा रही है। अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को नष्ट करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
क्षेत्र में बढ़ा तनाव (Img- Internet)
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लोगों से राजधानी तेहरान छोड़ने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगामी हमलों और मिसाइल दागने की संभावना के कारण नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इज़राइल का दावा है कि ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपुर को मार दिया गया है। वह पिछले कमांडर हुसैन सलामी की हत्या के बाद 2025 में इस पद पर आए थे। हुसैन सलामी की भी मौत इज़राइल के हमलों में हुई थी।
ईरान के कई सैनिक मारे गये, इजरायल के हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा युद्ध को लेकर
ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र को असुरक्षा की स्थिति में ला दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियों की नजर इस क्षेत्र पर टिकी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और हवाई मार्गों पर गंभीर असर पड़ सकता है।