ईरान के कई सैनिक मारे गये, इजरायल के हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा युद्ध को लेकर

इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला और बड़ा बयान सामने आया है। इस बीच ईरान में बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Updated : 28 February 2026, 1:33 PM IST
google-preferred

Tehran: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद ईरान में बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने पहले बयान में युद्ध की संभावित गंभीरता को लेकर चेतावनी दी है।

इजरायल के हमले में ईरानी सैनिकों की भारी हताहत

ईरानी आधिकारिक और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के एयर स्ट्राइक में ईरानी सेना और आईआरजीसी (इजरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के कई जवान मारे गए हैं। अभी तक मृतकों की संख्या का स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्या कई दर्जन में हो सकती है।

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल में हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद… एयरस्पेस भी रोका, सायरन बजते ही पूरे देश में हड़कंप

इस हमले ने पूरे ईरान में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी तेहरान सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रंप का पहला बड़ा बयान

इजरायल के हमले के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े बयान में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा-

  • "हम ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देंगे।"
  • "ईरान आतंक का प्रायोजक है।"
  • "जंग में अमेरिकियों की भी जान जा सकती है, इसलिए अमेरिका भी अलर्ट मोड में है।"
  • "IRGC को या तो मौत का सामना करना होगा या सरेंडर करना होगा।"
  • ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर नजर रख रहा है और किसी भी गंभीर हिंसा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेगा।

अमेरिका की चेतावनी और क्षेत्रीय तनाव

ट्रंप के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका मध्य पूर्व में किसी भी संभावित संघर्ष में सीधे शामिल होने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि ईरान की किसी भी आक्रामकता को अमेरिका नजरअंदाज नहीं करेगा।

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई धमाके, स्टेट इमरजेंसी का ऐलान; जानिये पूरा अपडेट

जानकारों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को और गंभीर बना सकता है। क्षेत्रीय देशों और वैश्विक शक्तियों की निगाहें अब पूरी तरह से मध्य पूर्व पर टिकी हुई हैं।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 28 February 2026, 1:33 PM IST

Advertisement
Advertisement