T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका का कमाल, अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जित

टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मैच सुपर ओवर से होता हुआ डबल सुपर ओवर तक पहुंचा। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन असली फैसला डबल सुपर ओवर में हुआ। साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 23 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान की टीम 19 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 11 February 2026, 3:56 PM IST

New Delhi: T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आज तेरहवां मैच साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बिच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जितकर गेंदवाजी का फैसला किया और साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाज करने का मौका दिया और साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर 188 रनों का बेहतरिन टार्गेट दिया।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने तेज शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एक समय टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ रहा था और ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा।

हालांकि, बीच के ओवरों में साउथ अफ्रीका ने वापसी की। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने अहम विकेट निकालकर मैच का रुख मोड़ दिया। गुरबाज 84 रन बनाकर आउट हुए, जो टीम के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने दबाव बनाए रखा और मैच टाई हो गया।

सुपर ओवर में भी नहीं निकला नतीजा

मैच का रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। अजमतुल्लाह ने लुंगी एनगिडी के ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए 16 रन बटोरे, जबकि गुरबाज ने एक रन जोड़ा और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य मिला।

T20 World Cup 2026: भारत-पाक के महामुकाबले पर साहिबजादा फरहान की टीम इंडिया को खुली चुनौती

जवाब में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर उतरे। ब्रेविस ने एक छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। आखिरी गेंद पर स्टब्स ने शानदार छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया और मुकाबला डबल सुपर ओवर में पहुंच गया।

डबल सुपर ओवर में मिलर-स्टब्स का धमाका

डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी करने उतरे। गेंद अजमतुल्लाह उमरजई के हाथ में थी। स्टब्स ने एक छक्का जड़ा, जबकि मिलर ने दो गगनचुंबी छक्के लगाए। दोनों ने मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन ठोक दिए। यह स्कोर दबाव में शानदार बल्लेबाजी का नमूना था।

अब अफगानिस्तान के सामने 24 रन का मुश्किल लक्ष्य था। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और बड़े शॉट्स लगाने का मौका नहीं दिया। अफगानिस्तान की टीम डबल सुपर ओवर में जीत हासिल नहीं कर सकी और केवल 19 रन ही बना पाई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

दबाव में बिखरा अफगानिस्तान

पूरे मुकाबले में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। जहां एक ओर गुरबाज की पारी ने अफगानिस्तान को मजबूती दी, वहीं साउथ अफ्रीका ने हर मुश्किल क्षण में वापसी की। सुपर ओवर और फिर डबल सुपर ओवर में जिस तरह से मिलर और स्टब्स ने जिम्मेदारी निभाई, उसने टीम की मानसिक मजबूती को साबित कर दिया।

T20 World Cup 2026: पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, शुरुआती मुकाबलों के बाद वेस्टइंडीज शीर्ष पर; जानें किस नंबर पर है भारत
अफगानिस्तान ने बहादुरी से मुकाबला किया, लेकिन डबल सुपर ओवर में 19 रन ही बना पाना उनकी हार का कारण बना। यह मैच टी20 विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाएगा, जहां आखिरी गेंद तक सांसें थमी रहीं और अंततः साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 February 2026, 3:56 PM IST