
पुतिन पहुंचे दिल्ली
New Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने पीएम मोदी काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंच पुतिन का स्वागत किया।
पीएम मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे।
पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली पहुंचते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह मीटिंग शिखर सम्मेलन से पहले भारत–रूस रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है।
PM Modi Hugs Putin Viral Video: जब पुतिन का पीएम मोदी ने किया गले मिलकर स्वागत#PMModi #Putin #DynamiteNews pic.twitter.com/8j7lzmMayJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 4, 2025
पुतिन आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे। इस दौरान एनएच–S, धौला कुआं और दिल्ली कैंट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें प्राइवेट डिनर पर होस्ट करेंगे, जिसके कारण सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग और शांति पथ के आसपास भी वाहनों की आवाजाही धीमी रहेगी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन दावा किया है कि ट्रैफिक को लंबी अवधि तक ब्लॉक नहीं रखा जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 4 December 2025, 7:17 PM IST
Topics : Delhi airport India PM Modi Putin India Visit Russia