
नेपाल में बाढ़
New Delhi: नेपाल में जनता की बढ़ती मुश्किले थमने का नाम नही ले रही। शुक्रवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। काठमांडू को जोड़ने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अगले तीन दिन के लिए सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।
नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ और नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गए। इस कारण सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए काठमांडू से बाहर जाने और काठमांडू आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
Drug Smuggling: भारत-नेपाल सीमा पर आधी रात को लाखों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बारिश के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। सभी आंतरिक उड़ानों पर अगले 2 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बंद है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि अकेले इलाम जिले में बाढ़ और भूस्खलन से 28 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों के लापता होने की सूचना है। इलाम जिले के सूर्योदय नगरपालिका में पांच, इलाम नगरपालिका में छह, देवमाई नगरपालिका में दो, फाक्फोक्थुम ग्रामीण पालिका में एक, मंगसेबुंग ग्रामीण नगर पालिका में तीन, मैजोगमाई ग्रामीण पालिका में आठ और संदकपुर ग्रामीण पालिका में तीन मौतें हुई हैं।
नेपाल के 8 अद्भुत स्थान, जो आपके दिल को छू जाएंगे!
काठमांडू के सभी रिवर कॉरिडोर पर यातायात में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। तटीय क्षेत्र में बाढ़ के कारण वहां रहने वाले को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। सभी हेलिकॉप्टर कंपनियों को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है। सेना के नाइट विजन हेलिकॉप्टर को काठमांडू के एयरपोर्ट पर तैयारी अवस्था में रखा गया है।
Location : Nepal
Published : 5 October 2025, 2:59 PM IST
Topics : death toll landslide nepal Rain rescue operation