ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, कई धमाके, स्टेट इमरजेंसी का ऐलान; जानिये पूरा अपडेट

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े हमले किये हैं, जिसके बाद ईरान में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सायरन बजने और धुएं के गुबार के बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 February 2026, 12:13 PM IST

Tehran: बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने आज अचानक ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों पर बड़े सैन्य हमले किये हैं। इज़राइल के रक्षा मंत्री के बयान के अनुसार, यह हमला ईरान में संभावित खतरों को रोकने के उद्देश्य से किया गया है।

पूरे देश में आपातकाल लागू

हमले के बाद ईरान ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है और सायरन की आवाज़ें जारी हैं। राजधानी में धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं, जिससे शहर की कई जगहों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

तनाव के बीच रेड अलर्ट

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इजराइल की वायु सेनाओं ने हवाई एवं मिसाइल हमले किये और कई इलाकों में धमाके सुने गए। नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव इस क़दम के बाद और बढ़ गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ी हुई है और क्षेत्र में संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाएं जताई जा रही थीं।

DN Exclusive: इजराइल ने वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों को दी मंजूरी, फिलिस्तीन संकट बढ़ा

तेहरान के कई इलाकों में धमाके

स्थानीय मीडिया के हवाले से Reuters ने बताया कि तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहोरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं। वहीं डाउनटाउन क्षेत्र की पाश्चर स्ट्रीट के आसपास से घना धुआं उठता देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

इजराइल में इमरजेंसी और सायरन

हमले के बाद इजराइल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। पिछले कुछ मिनटों में पूरे देश में सायरन बजाए गए और नागरिकों के मोबाइल फोन पर एडवांस अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने और बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका

Israel Defense Forces (IDF) ने बयान जारी कर कहा है कि यह अलर्ट संभावित मिसाइल हमलों की आशंका को देखते हुए जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और क्षेत्रीय हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इजराइल की लेबनान में Air Strike; IDF का दावा हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर

हमले के बाद एक अमेरिकी अधिकारी ने इसे अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई बताया, जिसमें खास तौर पर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास लक्षित हमले की जानकारी है। ईरान ने एयरस्पेस बंद कर दिया है।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 28 February 2026, 12:13 PM IST