
ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार (Img; Google)
New Delhi : ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि तेहरान अपना समृद्ध यूरेनियम भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। ईरान ने इसे भ्रामक और निराधार बताया है।
ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ के करीबी एक सूत्र के अनुसार अमेरिका को किसी भी प्रकार की परमाणु सामग्री हस्तांतरित करने को लेकर न तो कोई समझौता हुआ है और न ही इस पर कोई आधिकारिक बातचीत चल रही है।
सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ईरान की परमाणु नीति उसके राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के आधार पर तय होती है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर गलत जानकारी फैलाना पूरी तरह अनुचित है।
इस्लामाबाद वार्ता फेल, ट्रंप का सख्त बयान, कहा- ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार
एक अन्य ईरानी सूत्र ने कहा कि यदि भविष्य में बातचीत आगे बढ़ती है तो वह पूरी तरह ईरान की शर्तों और राष्ट्रीय हितों पर निर्भर करेगी।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 6:20 PM IST
Topics : Donald Trump iran Middle East Nuclear Deal Uranium