हिंदी
के एल राहुल बने कप्तान
New Delhi: साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारत ने वनडे टीम का एलाम कर दिया हैं। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज में भिड़ेगी। BCCI ने फिलहाल वनडे सीरीज के लिए ही टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, जो कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे।
वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन मैचों की यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम का ऐलान होना बाकी है।
Team India के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को Underworld से मिली धमकी; D-Compancy से जुड़े तार
गिल की कप्तानी तो केएल राहुल को मिली है। वहीं बतौर बल्लेबाज उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है। दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को टीम में जगह मिली है। जसप्रीतबुमराह और मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह नहीं मिली है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम करने का फैसला किया है।
पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टीम ने अक्षर पटेल को बाहर किया जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा थे। उनकी जगह रवींद्रजडेजा की टीम में वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे में चोटिल होने वाले श्रेयसअय्यर भी टीम में नहीं हैं। उनको भी ठीक होने में अभी समय लगेगा। उनकी जगह एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा को टीम में चुना गया है।
शुभमन गिल की अनुपस्थिति में, यशस्वी जयसवाल के रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने की उम्मीद है। ऋतुराज गायकवाड़, जो राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे के दौरान भारत ए के लिए शानदार फॉर्म में थे, रिजर्व ओपनर हैं।
Team India को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, ये लेगा Dream11 की जगह! जानें डील में क्या है खास
केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्रजडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल।
Location : New Delhi
Published : 23 November 2025, 11:00 PM IST
Topics : India One Day Series Playing 11 South Africa team