हिंदी
क्या है हंटावायरस (image source: internet)
New Delhi: चीन में एक बार फिर नए वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। हंता वायरस नाम के इस संक्रमण से हाल ही में यूनान प्रांत में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में इसे कोरोना समझा गया था, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि मौत का कारण हंता वायरस था। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह वायरस भी कोरोना की तरह खतरनाक हो सकता है?
हंता वायरस एक प्रकार का संक्रमण है जो मुख्य रूप से चूहों (Rodents) के शरीर में पाया जाता है। यह चूहों को प्रभावित नहीं करता, लेकिन इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है।
कैसे फैलता है
कैसे फैलता है हंता वायरस:
चूहों के लार, मूत्र और मल के संपर्क से संक्रमित धूल या हवा में मौजूद कणों को सांस के जरिए लेने से दूषित सतह को छूकर हाथ आंख, नाक या मुंह में लगाने से सीधे इंसान से इंसान में फैलना आमतौर पर नहीं होता
सीडीसी (CDC) के अनुसार यह वायरस कोरोना की तरह तेजी से हवा में नहीं फैलता, लेकिन लापरवाही इसकी गंभीरता बढ़ा सकती है।
Hantavirus Alert: अटलांटिक में फंसे क्रूज पर हंटावायरस का खतरा, 3 की मौत…. WHO ने जारी किया अलर्ट!
हंता वायरस के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जिससे पहचान में देरी हो सकती है।
पहली बीमारी, हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (एचपीएस)- अक्सर थकान, बुखार और मांसपेशियों में दर्द से शुरू होती है, जिसके बाद सिरदर्द, चक्कर आना, कंपकंपी और पेट की समस्याएं होती हैं. लेकिन यह भी संभव है कि इसके बाद सांस से जुड़े लक्षण उभरें।
मुख्य लक्षण:
डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह तेजी से गंभीर रूप ले सकता है।
हंटावायरस लक्षण
हंता वायरस को लेकर फिलहाल भारत में बड़े खतरे की स्थिति नहीं मानी जा रही है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है।
Health Tips: भारतीय किचन के लिए 5 सबसे हेल्दी कुकिंग ऑयल, जानें कौन-सा तेल है हेल्दी
बचाव के तरीके:
इलाज और सावधानी
अभी तक हंता वायरस का कोई विशेष इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों में मरीज को तुरंत मेडिकल देखभाल देना बेहद जरूरी होता है। यदि स्थिति गंभीर हो जाए तो उसे ICU में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती इलाज मिलने पर मरीज के ठीक होने की संभावना काफी हद तक बेहतर हो जाती है।
क्या है हंता वायरस का इलाज (image source: google)
विशेषज्ञों का कहना है कि हंता वायरस कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता और न ही यह आमतौर पर इंसान से इंसान में फैलता है। इसलिए भारत में इसका खतरा सीमित माना जा रहा है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
Location : New Delhi
Published : 8 May 2026, 1:41 PM IST