Thailand से भारत लाया गया साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गणेश बालासो काले…

मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में वांछित आरोपी गणेश बालासो काले को थाईलैंड (Thailand) से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित (Extradition) कराया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 11 June 2026, 6:15 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में वांछित आरोपी गणेश बालासो काले को थाईलैंड (Thailand) से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित (Extradition) कराया है। यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से पूरी की गई।

Interpol Red Notice पर थी गिरफ्तारी

सीबीआई के अनुसार आरोपी इंटरपोल रेड नोटिस (Interpol Red Notice) के आधार पर वांछित था। उसे थाई पुलिस ने 24 मई को बैंकॉक में गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारत और थाईलैंड के अधिकारियों के बीच तेजी से कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और लगभग 20 दिनों में उसे भारत वापस लाया गया।

Online Job Scam से करता था ठगी

आरोपी लोगों को ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब (Online Part-Time Job) का लालच देकर ठगी करता था। वह निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाता और बाद में उन्हें धोखा देकर फरार हो जाता था। इस तरह उसने एक बड़ा साइबर वित्तीय अपराध नेटवर्क तैयार कर रखा था।

Mule Accounts के जरिए चल रहा था फ्रॉड

जांच में सामने आया है कि आरोपी म्यूल अकाउंट्स (Mule Accounts) का इस्तेमाल अवैध फंड ट्रांसफर के लिए करता था। इन खातों के माध्यम से निर्दोष पीड़ितों के पैसे इधर-उधर ट्रांसफर किए जाते थे। इसके बदले में लोगों को कमीशन और ब्याज का लालच दिया जाता था।

Fake SIM और Mobile Network का इस्तेमाल

आरोपी ने अपने नेटवर्क में साथियों को नकली सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, ताकि साइबर फ्रॉड की पहचान छुपाई जा सके और जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

CBI और International Coordination से बड़ी सफलता

सीबीआई ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता बताया है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ-साथ बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से यह प्रत्यर्पण संभव हो सका।

Location :  Mumbai

Published :  11 June 2026, 6:15 PM IST

Advertisement