
G7 समिट में मोदी-ट्रंप की यादगार मुलाकात (Img- X/ Narendra Modi)
Evian: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 Summit के मंच से भारत और अमेरिका के रिश्तों की एक बेहद खूबसूरत और गर्मजोशी से भरी तस्वीर सामने आई है। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब एक साल बाद हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गजब का तालमेल और दोस्ती दिखाई दी।
बैठक के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब ट्रंप के मजाकिया बयान पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ट्रंप ने जहाँ एक तरफ पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, वहीं उनके बातचीत के सख्त अंदाज को लेकर चुटकी भी ली।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, "आप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं, बिल्कुल किसी फरिश्ते (Angel) की तरह। लेकिन इनकी इस सरलता और मासूमियत को कभी भी कमजोर समझने की भूल मत कीजिएगा। ये बातचीत (Negotiations) के मामले में उतने ही 'किलर' हैं। ये बेहद सख्त व्यापारी (Tough Trader) हैं।" ट्रंप की यह बात सुनते ही कमरे में ठहाके गूंज उठे और खुद प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए और मुस्कुराने लगे।
दोनों नेताओं के बीच दिखी यह गर्मजोशी इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में कुछ तनाव देखा गया था। यहाँ तक कि ट्रंप ने कुछ समय पहले भारत को लेकर 'डूबती अर्थव्यवस्था' और 'नरक जैसी जगह' जैसी सख्त टिप्पणियां भी की थीं। लेकिन फ्रांस में हुई इस मुलाकात ने साफ कर दिया कि दोनों नेता पुरानी कड़वाहट को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुके हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन और मजबूत बातचीत करने वाले नेताओं में से एक हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के भविष्य के संबंधों को लेकर काफी सकारात्मक और बड़ी बातें कहीं। उन्होंने वैश्विक मीडिया के सामने दावा किया, "हमारे बीच इस समय सबसे अच्छे रिश्ते हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच, या हमारे दोनों देशों के बीच इससे ज्यादा करीबी और मजबूत रिश्ता पहले कभी रहा होगा।" ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका भारत को अपने सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है।
G7 Summit: लीक हुई मोदी-मेलोनी की सीक्रेट बातचीत! समिट के ‘Hot Mike’ ने खोले बंद कमरे के 5 राज
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वॉशिंगटन में हुई पिछली सफल बैठक का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली अमेरिका यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग में एक नई गति और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों राजनेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और 'पीपुल-टू-पीपुल' (लोगों के बीच) संबंधों में हो रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि दोनों देशों की टीमें और अधिकारी मिलकर तय किए गए बड़े लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
Location : Evian
Published : 18 June 2026, 8:54 AM IST