Bosnia Helicopter Crash: बोस्निया में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ इटली का हेलीकॉप्टर, 4 की मौत और 11 घायल

बोस्निया और हर्जेगोविना में यूरोपीय संघ की शांति सेना का इटली का सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और 11 घायल हो गए। मृतकों में दो सैनिक और दो रेड क्रॉस स्वयंसेवक शामिल हैं। हादसे की जांच जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 October 2026, 8:09 AM IST

New Delhi: बोस्निया और हर्जेगोविना में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। यहां यूरोपीय संघ की शांति सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान इटली का सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल दुर्घटना की वजह सामने नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।

ब्रको शहर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना बोस्निया और हर्जेगोविना के उत्तरी हिस्से में ब्रको शहर के पास गोराइस गांव के नजदीक हुई। हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा आसपास के इलाके में बिखर गया।

यूरोपीय संघ की शांति सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है और उनका इलाज चल रहा है।

ब्रको शहर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

मृतकों में दो सैनिक और दो रेड क्रॉस स्वयंसेवक

इटली के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग इतालवी नागरिक थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सैनिक और दो रेड क्रॉस स्वयंसेवक शामिल हैं। इस घटना ने सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नागरिकों को नहीं हुआ कोई नुकसान

यूरोपीय संघ की शांति सेना ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में किसी नागरिक की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा आसपास की किसी नागरिक संपत्ति या वाहन को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Bhutan Lake Burst: भूटान में झील फटते ही मची तबाही, भारत की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी

हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू

यूरोपीय संघ की शांति सेना ने दुर्घटना की पूरी और गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

क्लिक्स न्यूज पोर्टल की ओर से प्रकाशित तस्वीरों में हेलीकॉप्टर का मलबा लॉन में बिखरा दिखाई दे रहा है। अब जांच के नतीजों का इंतजार है, जिससे इस बड़े हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Location :  New Delhi

Published :  30 October 2026, 8:09 AM IST