तिरंगे की शान में डूबा सीतापुर पुलिस लाइन, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा खास उत्साह

सीतापुर में आजादी के 80वें पर्व का जश्न पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और पुलिस जवानों के उत्साह ने पूरे परिसर को गौरव और देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2026, 4:11 AM IST

Sitapur: जनपद में  80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सीतापुर के प्रांगण में भव्य, गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राकेश राठौर 'गुरु' जी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन्स आगमन पर मुख्य अतिथि महोदय का जिलाधिकारी सीतापुर राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके उपरांत सुसज्जित पुलिस गार्द द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी (सलामी शस्त्र) दी गई तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं नागरिकों द्वारा एक सुर में राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा।

राकेश राठौर ने समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया।

नदी में रस्सी से बंधा मिला युवक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान; 4 घंटे सीमा विवाद में उलझी सीतापुर-हरदोई पुलिस

राष्ट्र सेवा प्रथम

उन्होंने कहा कि "देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस बल का योगदान अत्यंत सराहनीय है। हमें सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र सेवा में समर्पित रहना चाहिए।"

इस अवसर पर एडीएम महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, भारी संख्या में पुलिस बल के जवान व रिक्रूट पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान व पुरस्कार वितरण

संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि महोदय, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जनपद में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक यू०पी० 112 लखनऊ द्वारा बेहतर रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य करने के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

आखिर कहां थी चार दिन से किशोरी? जंगल में शव मिलने से सीतापुर में सनसनी

52 महिला पुलिसकर्मियों प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जनपद में नियुक्त कुल 52 महिला पुलिसकर्मियों के सराहनीय/प्रशंसनीय योगदान लिये पुलिस अधीक्षक, सीतापुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।कार्यक्रम का समापन अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Location :  Sitapur

Published :  16 August 2026, 4:09 AM IST