एटा में देशभक्ति के जोश में उठाया खतरनाक कदम, वजह जानकर हर कोई हैरान

एटा में देशभक्ति का जुनून उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब तिरंगा फहराने की चाह में दो युवकों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। किदवई नगर में रात के समय दोनों युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2026, 5:24 AM IST

Etah: शहर के किदवई नगर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का एक अनोखा लेकिन जोखिम भरा मामला सामने आया। तिरंगा झंडा लगाने के जुनून में दो युवक रात के समय जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। युवकों को टावर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक, किदवई नगर क्षेत्र में दो युवक अब्दुल (23 वर्ष) और अरमान (21 वर्ष) देशभक्ति के उत्साह में मोबाइल टावर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ गए थे। रात के अंधेरे में दोनों युवकों को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

देशभक्ति का जुनून पहुंचा टावर तक

सूचना मिलने के बाद कोतवाली नगर क्षेत्र की पटियाली गेट चौकी के इंचार्ज पारस त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए युवकों से बातचीत शुरू की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

Vivo लवर्स के लिए खुशखबरी: जल्द लॉन्च होगा नया पावरफुल Y-सीरीज फोन, क्या आपने देखा मॉडल?

पुलिस ने दी नसीहत

काफी देर तक चली समझाइश के बाद पुलिस की सूझबूझ से दोनों युवक सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतर आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की और उन्हें भविष्य में इस तरह जान जोखिम में डालने वाली हरकत नहीं करने की हिदायत दी।

जान जोखिम में डालने का कार्य

चौकी इंचार्ज पारस त्यागी ने युवकों को समझाते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना बेहद सम्मानजनक है, लेकिन किसी भी कार्य को करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। ऊंचे टावर पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।

एटा कोर्ट का बड़ा फैसला: गैंगस्टर टिल्लू को 5 साल की कठोर कैद, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

बड़ा हादसा टला

बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को मौके पर बुलाया और अब्दुल व अरमान को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। इस पूरी घटना में पुलिस की तत्परता और समझदारी की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

Location :  Etah

Published :  16 August 2026, 5:20 AM IST