Site icon Hindi Dynamite News

फिट और स्वस्थ रहने के लिए रोज़ सुबह करें ये 10 असरदार व्यायाम, शरीर और मन दोनों रहेंगे चुस्त

रोज सुबह ये व्यायाम करना केवल फिटनेस ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन और अच्छी जीवनशैली की ओर भी कदम है। ऐसे में जान लीजिए कि रोजाना कौन से व्यायाम करने से शरीर फीट रहेगा।
Post Published By: Tanya Chand
Published:
फिट और स्वस्थ रहने के लिए रोज़ सुबह करें ये 10 असरदार व्यायाम, शरीर और मन दोनों रहेंगे चुस्त

New Delhi: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में फिट रहना हर व्यक्ति की प्राथमिकता बन गया है। बढ़ता तनाव, अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान से शरीर जल्दी थकने लगता है और कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में रोज़ सुबह व्यायाम करना न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुबह के समय व्यायाम के लिए सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि यह पूरे दिन ऊर्जा देता है और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर दिन की शुरुआत सही व्यायाम से हो, तो पूरा दिन ऊर्जावान और सकारात्मक बन जाता है। यहां जानिए कुछ ऐसे असरदार व्यायाम जो आप रोज सुबह सिर्फ 30 से 45 मिनट में करके खुद को फिट रख सकते हैं।

रोजाना करें ये व्यायाम
1. वॉर्म-अप:
किसी भी व्यायाम की शुरुआत वॉर्म-अप से होनी चाहिए। इसमें हल्की दौड़, गर्दन और कंधों की रोटेशन, हाथ-पैरों की स्ट्रेचिंग आदि शामिल हैं। यह शरीर को तैयार करता है।

2. ब्रिस्क वॉक या जॉगिंग: तेज चलना या हल्की दौड़ दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह वजन घटाने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसून की चिपचिपी स्किन? अब नहीं! अपनाएं ये आसान टिप्स

3. सूर्य नमस्कार: योग का यह लोकप्रिय आसन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है। 10-12 राउंड सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने से शरीर चुस्त रहता है।

4. स्क्वाट्स: स्क्वाट्स करने से जांघों, हिप्स और पेट की चर्बी घटती है। यह पैरों की ताकत बढ़ाता है।

5. पुश-अप्स: पुश-अप्स छाती, हाथ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यह बॉडी बैलेंस को भी सुधारता है।

6. प्लैंक: प्लैंक पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बहुत उपयोगी है। इसे रोज़ाना करने से कोर स्ट्रेंथ बेहतर होती है।

7. प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और मानसिक तनाव दूर होता है। यह शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर करता है।

8. मेडिटेशन: ध्यान लगाना मन को शांत करता है और दिनभर की एकाग्रता बढ़ाता है। सुबह शांत वातावरण में किया गया ध्यान विशेष रूप से प्रभावी होता है।

Health Tips: शरीर में प्रोटीन की कमी क्यों होती है और इसे पूरा करना क्यों जरूरी है?

9. स्ट्रेचिंग: व्यायाम के बाद मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है। यह चोट से बचाव में मदद करती है।

10. हाइड्रेशन और पौष्टिक नाश्ता: व्यायाम के बाद पानी पीना और संतुलित नाश्ता करना शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।

Exit mobile version