
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Img: Google)
Mumbai: टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है तो वह है क्योंकि सास भी कभी बहू थी। लंबे समय से दर्शकों के बीच यह धारावाहिक अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हाल के एपिसोड्स में मेकर्स ने कहानी में बड़ा ट्विस्ट डालकर शो को और रोमांचक बना दिया है। पहले जहां दर्शक सोच रहे थे कि तुलसी सिर्फ रोने-धोने और आंसू बहाने वाले सीन से टीआरपी बटोर रही है, वहीं अब कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है जिसने सबको चौंका दिया है।
कहानी का केंद्र अब परिधि के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। नंदिनी, जो परिधि का सच उजागर करने वाली थी, अब खुद परेशानी में फंस गई है। हाल ही में यह खुलासा हुआ था कि नंदिनी अपने रिश्ते को बचाने के बजाय तलाक की ओर बढ़ रही है। इस बीच रणविजय का एंट्री लेना सबको हैरान कर देता है। रणविजय सीधे शांति निकेतन पहुंच जाता है और परिधि से मिलने की कोशिश करता है।
रणविजय को देखकर परिधि के होश उड़ जाते हैं। खुद को बचाने और सच्चाई छिपाने के लिए वह तुलसी के सामने झूठ बोल देती है। इतना ही नहीं, नंदिनी भी परिधि की सच्चाई तुलसी को नहीं बता पाती। इस तरह परिधि एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर अपने आपको बचा लेती है और तुरंत अपने ससुराल लौट जाती है।
परिधि जैसे ही अपने ससुराल पहुंचती है, रणविजय भी वहां पहुंच जाता है। गेट पर रणविजय को देखकर परिधि घबरा जाती है और उससे बचने के लिए बाहर निकल जाती है। लेकिन इसी दौरान उसकी सास उसे रणविजय से बात करते हुए देख लेती है। यहीं से परिधि की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। सास को शक हो जाता है कि परिधि और रणविजय के बीच कुछ ऐसा है जिसे छिपाया जा रहा है।
सास बिना देर किए तुलसी के पास जाती है और उससे पूछती है कि क्या शादी से पहले परिधि का कोई रिश्ता था। तुलसी इस सवाल से हिल जाती है और धीरे-धीरे उसे भी एहसास होने लगता है कि परिधि कोई बड़ी सच्चाई छिपा रही है। शो में आने वाले एपिसोड्स में तुलसी और सास के शक पर कहानी और दिलचस्प मोड़ लेगी।
TV Serial: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, परिधि का राज खोलेगी तुलसी
दूसरी तरफ अजय भी परिधि के करीब आने की कोशिश करता है, लेकिन गुस्से में परिधि उसे फटकार देती है। यह सीन परिधि की सास अपनी आंखों से देख लेती है जिससे उसके शक और भी गहरे हो जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, नंदिनी अब अपने रिश्ते को बचाने के लिए तुलसी की मदद लेती नजर आएगी। मेकर्स का इरादा साफ है कि कहानी को नए ट्विस्ट्स के जरिए दर्शकों को और ज्यादा बांधकर रखा जाए।
Location : Mumbai
Published : 30 August 2025, 2:14 PM IST