
द पैराडाइज वर्ल्डवाइड कलेक्शन (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। पिछले गुरुवार को रिलीज हुई यह पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का जादू देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है।
फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। खासकर रविवार की छुट्टी का इस मूवी को जबरदस्त फायदा मिला है। ट्रेड एनालिस्ट वेबसाइट 'सैकिनिल्क' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को नानी की इस फिल्म ने दुनिया भर में 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार किया है।
Cannes Film Festival: देखिए कान्स फिल्म फेस्टिवल के अब तक के सबसे चर्चित लुक्स
मेकर्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर 136 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, चौथे दिन के कलेक्शन को जोड़ने के बाद 'द पैराडाइज' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 157 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। पहले ही वीकेंड में इतने बड़े आंकड़े छूना किसी भी कमर्शियल फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
'द पैराडाइज' की इस बंपर सफलता के पीछे केवल नानी का स्टारडम ही नहीं, बल्कि फिल्म की मजबूत स्टार कास्ट भी है। क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की तरफ से इस पीरियड ड्रामा को बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
खासतौर पर फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता और डांसर राघव जुयाल के नेगेटिव किरदार ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। विलेन के रूप में उनकी दमदार एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसके साथ ही, पर्दे पर नानी का धमाकेदार एक्शन और उनका यूनीक स्वैग इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 12:26 PM IST
Topics : Nani The Paradise Raghav Juyal Villain Telugu Super Star Nani The Paradise Box Office The Paradise Worldwide Collection