सारा अली खान को केदारनाथ जाने से पहले करना होगा ये काम, अब आस्था का सबूत जरूरी! गैर-हिंदुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य

उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में गैर-हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य करने के नए नियम ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस फैसले के चलते सारा अली खान जैसी भक्तों को भी अब अपनी आस्था लिखित रूप में साबित करनी होगी। इस मुद्दे पर कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है, जिससे बहस और तेज हो गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 3:20 PM IST

Mumbai: बाबा केदारनाथ की पवित्र धरती… जहां आस्था हर बंधन से ऊपर मानी जाती थी, अब वहीं एक नया नियम चर्चा के केंद्र में है। मामला सिर्फ दर्शन का नहीं, बल्कि पहचान और विश्वास के लिखित सबूत का बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, जो सालों से महादेव की भक्ति में लीन नजर आती रही हैं, अब एक नई शर्त के दायरे में आ गई हैं। सवाल ये है कि क्या आस्था अब कागज पर साबित करनी होगी? और क्या इस नए नियम के चलते सारा जैसे भक्तों के लिए केदारनाथ के द्वार मुश्किल हो जाएंगे?

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक नया नियम लागू कर दिया है। अब इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए गैर-हिंदू श्रद्धालुओं को एक एफिडेविट देना अनिवार्य होगा। इस एफिडेविट में उन्हें यह लिखित रूप में देना होगा कि उनकी आस्था सनातन धर्म में है।

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट,जानें पूरी खबर

सारा अली खान पर क्यों आया फोकस?

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी आध्यात्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने के बाद से ही उनकी केदारनाथ में गहरी आस्था देखी गई है। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सारा कई बार केदारनाथ, उज्जैन और अन्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इन यात्राओं की तस्वीरें भी खूब वायरल होती रही हैं। हालांकि, उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उनकी सादगी और आस्था की सराहना भी उतनी ही हुई।

क्या कहता है नया नियम?

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो भी गैर-हिंदू श्रद्धालु मंदिर में पूजा करना चाहते हैं, उन्हें एक लिखित घोषणा देनी होगी। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि वे सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं। एफिडेविट में इस तरह की बात लिखनी होगी “मैं सनातनी हूं और हिंदुत्व में विश्वास रखता/रखती हूं।” इसके बाद ही उन्हें मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाएगी।

रुद्रप्रयाग में बढ़ी ठंड, केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी; जनपद डेंजर लेवल-2 पर

कंगना रनौत का बयान

इस पूरे विवाद पर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “यहां जो भी हैं, सब सनातनी हैं। अगर कोई खुद को सनातनी मानता है, तो उसे यह लिखने में डर कैसा? सच लिखिए और आगे बढ़िए।”

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 18 March 2026, 3:20 PM IST